सन्हौला. थाना क्षेत्र के ताड़र गांव में सोमवार को आपसी विवाद में एक वृद्ध महिला पार्वती देवी (70) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. घटना की सूचना पर सन्हौला थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, पुलिस अनि आजम खां, फुलेना कंुवर पुलिस बल के साथ पहंुचे. शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजा. ग्रामीणों ने बताया कि घर के पास स्थित पंडाल में बच्चों के खेल-खेल में झगड़ा हुआ. बच्चों के झगड़े से अभिभावकों में झगड़ा शुरू हो गया. झगड़े के दौरान पड़ोसियों ने वृद्ध महिला को उठा कर नीचे पटक दिया और मारपीट करने लगे, जिससे उसको गहरी चोट लगी और उसकी मौत हो गयी. मृतका की बेटी सुन्नी देवी पति योगेंद्रर पंडित ताड़र गांव के बयान पर सन्हौला थाना कांड संख्या 91/14 के तहत पड़ोसी अमरजीत पासवान पिता विलास पासवान, विलास पासवान पिता स्वर्गीय कैलू पासवान, शैली देवी पति विलास पासवान, कुमकुम देवी पति अमरजीत पासवान पर मुकदमा दर्ज किया गया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बच्चे-बच्चे के झगड़े को पार्वती देवी झगड़ा छुड़ाने गयी थी. आरोपियों ने उसे उठा कर खुटा पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
मारपीट में वृद्धा की मौत, चार नामजद अभियुक्तों पर मुकदमा

मारपीट में वृद्धा की मौत, चार नामजद अभियुक्तों पर मुकदमा
Copied link
सन्हौला. थाना क्षेत्र के ताड़र गांव में सोमवार को आपसी विवाद में एक वृद्ध महिला पार्वती देवी (70) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. घटना की सूचना पर सन्हौला थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, पुलिस अनि आजम खां, फुलेना कंुवर पुलिस बल के साथ पहंुचे. शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजा. ग्रामीणों ने बताया […]