सबौर से कहलगांव रेलखंड बाढ़ के लिए डेंजर जोन

भागलपुर: बाढ़ की आशंका के मद्देनजर मालदा डिवीजन ने सबौर-कहलगांव रेलखंड को डेंजर जोन घोषित किया है. इस रेलखंड पर मानसून पेट्रोलिंग शुरू कर दी गयी है. इस रेलखंड पर सहायता किट के साथ दो शिफ्ट में चार-चार रेलवे कर्मचारी की तैनाती की गयी है. पहले शिफ्ट में सुबह चार बजे से रात 12 बजे […]

भागलपुर: बाढ़ की आशंका के मद्देनजर मालदा डिवीजन ने सबौर-कहलगांव रेलखंड को डेंजर जोन घोषित किया है.

इस रेलखंड पर मानसून पेट्रोलिंग शुरू कर दी गयी है. इस रेलखंड पर सहायता किट के साथ दो शिफ्ट में चार-चार रेलवे कर्मचारी की तैनाती की गयी है. पहले शिफ्ट में सुबह चार बजे से रात 12 बजे तक व दूसरे शिफ्ट में रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक कर्मचारी तैनात हैं.

रेलखंड की निगरानी के लिए दो कर्मचारी कहलगांव रेलवे स्टेशन से व दो कर्मचारी सबौर स्टेशन से आगे बढ़ते हुए ड्यूटी करेंगे. पीडब्ल्यूआइ आरके सिंह ने बताया कि मानसून पेट्रोलिंग का काम शुरू हो गया है. दो शिफ्ट में लगे कर्मचारी इस रेलखंड की निगरानी करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >