टमाटर तोड़ने का विरोध करने पर महिला की पिटाई

डुमरांव : स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर मौजा गांव में टमाटर तोड़ने का विरोध करने पर तीन युवकों ने एक महिला की जमकर पिटाई कर दी. महिला के शोरगुल करने पर ग्रामीण जब तक पहुंचते तब तक युवक फरार हो गये. इस मामले में पुलिस ने महिला के पति बड़का ढकाइच गांव निवासी रामकृपाल सिंह […]

डुमरांव : स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर मौजा गांव में टमाटर तोड़ने का विरोध करने पर तीन युवकों ने एक महिला की जमकर पिटाई कर दी. महिला के शोरगुल करने पर ग्रामीण जब तक पहुंचते तब तक युवक फरार हो गये.
इस मामले में पुलिस ने महिला के पति बड़का ढकाइच गांव निवासी रामकृपाल सिंह के बयान पर हरखाही मठिया गांव निवासी कमलेश गिरि, विमलेश गिरि और रंजन गिरि के खिलाफ नामजद एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना को लेकर बताया जाता है कि महिला तारामुनि देवी सोमवार को अपने टमाटर की खेत की रखवाली कर रही थी.
इसी दौरान तीनों आरोपित खेत में पहुंच कर टमाटर तोड़ने लगे. जब महिला ने इस पर नाराजगी जतायी तो युवकों ने जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान महिला जख्मी हो गयी, जिसका इलाज निजी अस्पताल में कराया गया. यह घटना देख जब ग्रामीण खेत की तरफ दौड़े तो तीनों युवक फरार हो गये. थानाध्यक्ष शिवनारायण राम ने बताया कि पुलिस ने मामले को दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >