बिहार के इस जिले का तिलकुट है काफी मशहूर

Author: Anand Shekhar

04/December/2024

गया का तिलकुट अपनी अनोखी सुगंध और स्वाद के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है.

गया में कई प्रकार के तिलकुट मिलते हैं जैसे मवादर तिलकुट, खोया तिलकुट, चीनी तिलकुट और गुड़ तिलकुट.

गया का तिलकुट खस्ता और स्वादिष्ट होता है. इसकी बनावट इतनी नाजुक होती है कि छूते ही टूट जाता है.

मकर संक्रांति से एक महीने पहले से ही गया की सड़कों पर तिलकुट की सोंधी खुशबू और तिल कूटने की आवाज सुनाई देने लगती है.

गया में तिलकुट का मुख्य बाजार रमना और टिकारी रोड में है. देश के कोने-कोने से लोग यहां खरीदारी करने आते हैं.

तिलकुट बनाने का काम सबसे पहले रमना मोहल्ले में शुरू हुआ था. आज भी यहां के कारीगर हाथ से कूटकर तिलकुट बनाते हैं.

गया का तिलकुट देश के कई राज्यों के साथ-साथ पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल समेत कई पड़ोसी देशों में भी सप्लाई किया जाता है.

तिलकुट खाने से कब्ज जैसी समस्या नहीं होती है. साथ ही यह पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखता है.