बिहार के नालंदा के खाजा की पूरी दुनिया है दीवानी 

Author: Abhinandan Pandey

4/December/2024

यहां स्थित काली साह की मिठाई की दुकान ने 52 परतों वाले खाजा की 200 साल पुरानी परंपरा को अभी तक जीवित रखा है.

खाजा को गेहूं के आटे, चीनी, मैदा, घी, इलायची, और सौंफ से तैयार किया जाता है. खाने में कुरकुरा और स्वादिष्ट लगता है.

भारत सरकार ने इस मिठाई को जीआई टैग भी दिया है. इससे खाजा उद्योग से जुड़े कारोबारियों को समर्थन मिल रहा है.

काली साह की दुकान में लगभग 30 से 35 लोग प्रतिदिन काम करते हैं. यहां रोजाना 1.5 क्विंटल खाजा तैयार किया जाता है