इन फलों में पाया जाता है संतरे से ज्यादा विटामिन-सी, जानें

Author:Saurabh Poddar

13/January/2025

अगर आप शरीर से विटामिनस-सी की कमी को दूर करना चाहते हैं तो आपको सिर्फ संतरे ही नहीं बल्कि इन फलों का भी सेवन करना चाहिए.

इन फलों में आपको संतरे से भी ज्यादा विटामिन-सी पाया जाता है. तो चलिए इन फलों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

सिर्फ एक कप अनानस में आपको 80 मिलीग्राम तक विटामिन-सी मिल जाता है.

एक कप लीची में करीबन 135 मिलीग्राम विटामिन-सी पाया जाता है.

सिर्फ 100 ग्राम काले जामुन में आपको 80 से 90 मिलीग्राम तक विटामिन-सी पाया जाता है.

एक छोटे पपीते में आपको 95 मिलीग्राम तक विटामिन-सी मिल जाता है.

एक कप स्ट्रॉबेरी में आपको 85 मिलीग्राम तक विटामिन-सी पाया जाता है.

एक मीडियम साइज कीवी में आपको 70 मिलीग्राम तक विटामिन-सी पाया जाता है.