इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाएगा ये 5 ड्रिंक्स

Author:Shashank Baranwal

15/December/2024

अक्सर ठंड के दिनों में शरीर की इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर हो जाती है. जिसकी वजह से सर्दी, जुकाम, फ्लू और खांसी जैसी समस्याएं होने लगती हैं. 

इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन शुरू कर देना चाहिए. इसके लिए आप विटामिन सी से भरपूर इन ड्रिंक्स को पीना जरूर शुरू कर दें. 

आंवले का जूस पीने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने लगती है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी पाया जाता है. 

सर्दियों में अनानास की स्मूदी पीने से शरीर में विटामिन सी की कमी नहीं होती है. ऐसे में इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है. 

संतरे का जूस पीने से शरीर की इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत रहती है, क्योंकि इसमें विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है.  

स्ट्रॉबेरी और पुदीन से बना ड्रिंक्स पीने से शरीर में विटामिन सी का लेवल बढ़ जाता है. 

अदरक और नींबू युक्त चाय पीने से शरीर में विटामिन सी की मात्रा बढ़ जाती है, जिसकी वजह से सर्दी, जुकाम जैसी समस्याओं से निजात मिलती है.

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.