रुबीना दिलैक ने मदरहुड पर की बात, बोलीं- जुड़वां बेटियों और काम को एक साथ संभालना हो रहा मुश्किल
रुबीना दिलैक अपनी ग्लैमरस अदाओं की वजह से अक्सर लाइमलाइट बटोरती हैं.
हाल ही में रुबीना दो जुड़वां बेटियों की मां बनी है.
उन्होंने बताया कि वो वर्कलाइफ और बेटियों के साथ टाइम बितना कैसे मैनेज करती हैं.
एक पॉडकास्ट, द अनफिल्टर्ड में, रुबीना दिलैक ने कहा, "जिंदगी में पहली बार मुझे क्रिमिनल जैसा फील हो रहा है, क्योंकि मुझे अपनी बेटियों को छोड़कर काम पर जाना पड़ता है.
उन्होंने कहा कि मैं मन ही मन खुद के विचारों से लड़ रही हूं कि बेटियों को घर पर छोड़ने का उनका फैसला सही था या गलत.
छोटी बहू अभिनेत्री ने उन माताओं को सलाम किया, जो मजबूरी के कारण अपने बच्चों को छोड़कर जाती हैं.