भूलकर भी ये लोग न पीएं नींबू-शहद का पानी

Author:Saurabh Poddar

 13/November/2024

कई ऐसे लोग होते हैं जो अपने दिन की शुरुआत नींबू और शहद के पानी के साथ करते हैं.

इस ड्रिंक में आपको भरपूर मात्रा में विटामिन-सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं.

इस वेब स्टोरी में हम आपको बताने वाले हैं किन्हें इस ड्रिंक का सेवन नहीं करना चाहिए.

अगर आपके मुंह में छाले या फिर अल्सर है तो आपको इसे पीने से बचना चाहिए.

अगर आपको गैस्ट्रिक रिफ्लक्स या फिर एसिडिटी की समस्या है तो भी इस ड्रिंक को नहीं पीना चाहिए.

अगर आपकी हड्डियां कमजोर हैं तो भी आपको इसे नहीं पीना चाहिए.

डायबीटीज के मरीजों को भी इस ड्रिंक का सेवन करने से बचना चाहिए.

जिन लोगों को नींबू या फिर शहद से अलर्जी है उसे भी इस ड्रिंक को नहीं पीना चाहिए.