ज्यादा खा लेने के बाद इस तरह से डाइजेशन को बनाएं बेहतर

Author:Saurabh Poddar

 16/November/2024

कई बार ज्यादा खा लेने की वजह से हमारा डाइजेशन बिगड़ जाता है. इससे हमें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने डाइजेशन को बेहतर बना सकते हैं.

डाइजेशन को बेहतर बनाने के लिए आपको खाना खाने के बाद थोड़ी देर टहलना चाहिए.

खाने के बाद हर्बल टी या फिर गर्म पानी पीना भी फायदेमंद हो सकता है.

डाइजेशन को बेहतर बनाने के लिए आपको खाने के बाद डीप ब्रीदिंग एक्ससरसाइज भी करना चाहिए.

खाने के बाद सौंफ खा लेने से भी आपका डाइजेशन बेहतर हो सकता है.

खाने के तुरंत बाद लेटने से आपको बचना चाहिए.

खाने के बाद एक अदरक का टुकड़ा और नींबू का रस भी आपकी मदद कर सकता है.

खाने के तुरंत बाद आपको शुगर से लोडेड मिठाईयों का सेवन नहीं करना चाहिए.