10 साल पुराने जनधन खातों का दोबारा करा लें केवाईसी, वरना नहीं मिलेगा फायदा
Author: Kumar Vishwat Sen
12 November 2024
अगर आपके पास 10 साल पुराना जनधन खाता है, तो उसका जल्द ही केवाईसी करा लें.
प्रधानमंत्री जनधन योजना का लाभ उठाने के लिए जनधन खाते का केवाईसी कराना जरूरी है.
वित्तीय सेवा सचिव एम नागराजू ने बैंकों से जनधन खातों की केवाईसी प्रक्रिया अपनाने का निर्देश दिया है.
इसके लिए उन्होंने 11 नवंबर 2024 को इस मामले से जुड़े बैंकों के साथ बैठक की है.
खातों का केवाईसी एटीएम, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और दूसरे डिजिटल चैनलों किया जा सकता है.
एम नागराजू ने जनधन खातों की केवाईसी के लिए अतिरिक्त कर्मचारी तैनात करने का निर्देश दिया है.
केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री जनधन योजना साल 2014 में शुरू की गई थी.
अगस्त, 2014 से दिसंबर, 2014 के दौरान करीब 10.5 करोड़ जनधन खाते खोले गए थे.
Next Story:
आधा भारत नहीं जानता एसआईपी का 40x20x50 फॉर्मूला, जान जाएगा तो कमा लेगा 5 करोड़
Tooltip
यहां पढ़ें