ज्योतिष शास्त्र से जानें दिवाली पर किन चीजों को खरीदना होता है शुभ

Author:Saurabh Poddar

22 October/2024

आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको दिवाली के समय खरीदना चाहिए.

इन सभी चीजों को खरीदना ज्योतिष शास्त्र में काफी शुभ बताया गया है.

आपको दिवाली के दिन भगवान गणेश की एक बैठी हुई मुद्रा में मूर्ती खरीदनी चाहिए.

दिवाली के दिन आपको माता लक्ष्मी की कमल पर बैठी हुई मुद्रा में मूर्ति खरीदनी चाहिए.

दिवाली के दिन आपको धन के देवता कुबेर की मूर्ति खरीदनी चाहिए. कोशिश करें कि यह सिल्वर या फिर गोल्ड से बना हुआ हो.

जब आप दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को पूजा कर रहे हों तो उन्हें ताजे कमल चढ़ाना बिलकुल न भूलें.

दिवाली के दिन आपको अपने घर के लिए एक झाड़ू भी खरीदना चाहिए.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दिवाली के दिन आपको अपने घर के लिए एक शंख खरीदना चाहिए.

आप अगर चाहें तो दिवाली के दिन सोने, चांदी या फिर कॉपर से बनी चीजें खरीद सकते हैं.