बालों को मुलायम बनाने के लिए इस तरह लगाएं शहद

Author: Shashank Baranwal

16/December/2024

शहद का इस्तेमाल कर के बालों को कोमल और मुलायम बनाया जा सकता है. इससे बाल शाइनी दिखने लगते हैं.

शहद में अमीनो एसिड्स, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी जैसे कई गुण पाए जाते हैं.

शहद एपिथेलियल स्किन सेल्स को बढ़ाने में मदद करती है. यह सेल्स स्कैल्प पर होता है, जो कि फॉलिकल्स को हेल्दी बनाने में मदद करता है.

शहद को दूध में मिलाकर लगाने से बाल मुलायम होते हैं.

नारियल तेल में शहद को मिलाकर लगाने से बाल कोमल बनते हैं.

अंडे में भी शहद को मिलाकर लगाया जा सकता है. इससे बाल अच्छे रहते हैं.

इसके अलावा, बालों को गीला करने के बाद शहद लगाया जाए तो यह फायदेमंद साबित होता है.

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.