मैंने अपना जीवन रेलवे पटरियों पर शुरू किया, 10 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 10 नयी वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत करने के बाद रेल बजट की चर्चा की. जानें अपने संबोधन में उन्होंने क्या कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 10 नयी वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत करने के साथ 85,000 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने अलग रेलवे बजट की व्यवस्था को समाप्त कर इसे केंद्रीय बजट में शामिल किया ताकि सरकारी पैसे का इस्तेमाल रेलवे के विकास में किया जा सके. मैंने अपना जीवन रेलवे पटरियों पर शुरू किया, इसलिए मुझे पता है कि पहले हमारी रेलवे की स्थिति कितनी खराब थी. उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2024 के केवल दो महीनों में, हमने 11 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है. पिछले 10 वर्ष में मेरी सरकार ने रेलवे के विकास पर पहले की तुलना में लगभग छह गुना अधिक राशि खर्च की.

हम राष्ट्र निर्माण के लिए विकास कार्य करते हैं, न कि चुनाव जीतने के लिए: मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार राष्ट्र निर्माण के अपने मिशन के तहत विकास कार्य करती है, न कि चुनाव जीतने के लिए ऐसा करती है. उन्होंने इस मौके पर कहा कि कुछ लोग हमारे प्रयासों को चुनावी चश्मे से देखने की कोशिश करते हैं. मैं आपको बता दूं कि हम राष्ट्र निर्माण के मिशन के तहत विकास कार्य करते हैं, न कि (चुनाव जीतकर) सरकार बनाने के लिए. हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमारे युवाओं को वह कष्ट न सहना पड़े जो उनकी पिछली पीढ़ियों को झेलना पड़ा। यह मोदी की गारंटी है.

पीएम मोदी ने किया रांची बनारस समेत 10 वंदे भारत ट्रेन का ऑनलाइन शुभारंभ

हमने 11 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

आगे पीएम मोदी ने दावा किया कि पिछले 10 वर्ष में उनकी सरकार ने रेलवे के विकास पर पहले की तुलना में लगभग छह गुना अधिक राशि खर्च की है. मोदी ने कहा कि वर्ष 2024 के केवल दो महीनों में, हमने 11 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि अब तक 350 ‘आस्था’ रेलगाड़ियों से 4.5 लाख लोग अयोध्या जा चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >