वक्त का तकाजा है... घर में रहो

कोरोना काल के दौरान घर पर रहने की सलाह देती कविता

"तूफान के हालात हैं, ना किसी सफर में रहो

पंछियों से है गुज़ारिश, अपने शजर में रहो

ईद के चांद हो, अपने ही घरवालों के लिए

ये उनकी खुशकिस्मती है, उनकी नजर में रहो

माना बंजारों की तरह घूमे हो डगर-डगर

वक्त का तकाजा है, अपने ही शहर में रहो

तुमने खाक छानी है, हर गली चौबारे की

थोड़े दिन की तो बात है, अपने घर में रहो।"

कविता के ज़रिए ! बात वही बोलनी है जो आज के दौर में हर 

ज़िम्मेदार इंसान बोल रहा है। नियमों का पालन करिए। 

घर में रहिए। और #SocialDistancing 

बना के रखिए। #StayAtHome

रवि रंजन

गया, (बिहार)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UGC

UGC is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >