ITR Filing 2026: हर साल लाखों लोग इंकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करते हैं. हालांकि पहली बार ITR भरने वालों के लिए यह प्रोसेस थोड़ी मुश्किल लग सकती है. लेकिन सही जानकारी और जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ यह काम घर बैठे कुछ ही मिनटों में पूरा किया जा सकता है. समय पर ITR फाइल करना न सिर्फ कानूनी जिम्मेदारी है, बल्कि इससे कई महत्वपूर्ण फायदे भी मिलते हैं.
ITR फाइल करना क्यों जरूरी है?
अगर आपकी सालाना इंकम सरकार द्वारा तय की गई बेसिक छूट सीमा से ज्यादा है, तो ITR दाखिल करना जरूरी हो जाता है. समय पर रिटर्न नहीं भरने पर ब्याज और जुर्माना देना पड़ सकता है.
इंकम लिमिट कितनी है?
| टैक्स व्यवस्था | इंकम लिमिट |
| पुरानी व्यवस्था (60 वर्ष से कम) | ₹2.5 लाख |
| पुरानी व्यवस्था (60-80 वर्ष) | ₹3 लाख |
| पुरानी व्यवस्था (80 वर्ष से अधिक) | ₹5 लाख |
| नई टैक्स व्यवस्था | ₹3 लाख |
पहली बार ITR कैसे भरें?
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाकर आसानी से रिटर्न दाखिल किया जा सकता है.
स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया:
• सबसे पहले ई-फाइलिंग पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें.
• PAN नंबर और पर्सनल इन्फॉर्मेशन दर्ज करें.
• मोबाइल और ईमेल पर आए OTP से वेरिफिकेशन पूरा करें.
• लॉगिन करने के बाद “File Income Tax Return” ऑप्शन चुनें.
• संबंधित असेसमेंट ईयर और सही ITR फॉर्म का चयन करें.
• इनकम, बैंक अकाउंट और अन्य जरूरी जानकारी भरें.
• सभी जानकारी जांचने के बाद रिटर्न सबमिट करें.
• Aadhaar OTP या नेट बैंकिंग के जरिए ई-वेरिफिकेशन पूरा करें.
कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स रखने होंगे तैयार?
रिटर्न भरने से पहले कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपने पास रखना बेहतर होता है.
जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट:
• Form 16
• Form 26AS और AIS
• बैंक स्टेटमेंट
• सैलरी स्लिप
• टैक्स बचत निवेश के प्रमाण
• किराए की रसीदें (यदि HRA क्लेम कर रहे हैं)
• होम लोन ब्याज प्रमाण पत्र
• PAN और Aadhaar
• अन्य इनकम से जुड़े डॉक्यूमेंट्स
इन डॉक्यूमेंट्स की मदद से गलतियों की संभावना कम हो जाती है और रिटर्न जल्दी फाइल हो जाता है.
ITR भरने से क्या फायदे मिलते हैं?
ITR सिर्फ टैक्स जमा करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह आपकी फाइनांशियल आइडेंटिटी भी मजबूत करता है.
मुख्य फायदे:
• टैक्स रिफंड पाने में आसानी
• बैंक से लोन मिलने में मदद
• इनकम टैक्स नोटिस की संभावना कम
• जुर्माने और ब्याज से बचाव
• वीजा प्रक्रिया में सहूलियत
• भविष्य के लिए नुकसान (Loss) आगे ले जाने की सुविधा
ये भी पढ़ें: नौकरीपेशा लोगों की हुई बल्ले-बल्ले, अब UPI-ATM से निकलेगा PF का पैसा!
