आरा : झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 8 वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Ara News:आरा जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरमुरी गांव में गुरुवार की रात एक हृदयविदारक घटना घटी. जहां एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा दिए गए गलत इंजेक्शन के कारण 8 साल के मासूम बच्चे की जान चली गई.

Ara News: आरा जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरमुरी गांव में गुरुवार की रात एक हृदयविदारक घटना घटी. जहां एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा दिए गए गलत इंजेक्शन के कारण 8 साल के मासूम बच्चे की जान चली गई. मृतक की पहचान अनिल शर्मा के पुत्र अर्जुन कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद से ही घर में कोहराम मचा है और गांव में भारी आक्रोश डॉक्टर के प्रति है.

​खेल-खेल में लगी थी चोट, इलाज बना काल

​परिजनों के अनुसार, गुरुवार को खेलने के दौरान अर्जुन की आंख के पास मिट्टी का टुकड़ा लग गया था, जिससे खून बहने लगा परिजन उसे इलाज के लिए फतेहपुर बाजार स्थित एक प्राइवेट क्लिनिक में ले गए. मृतक के बड़े पिता सुनील कुमार शर्मा ने बताया डॉक्टर ने पहले मरहम-पट्टी की और एक इंजेक्शन दिया. फिर कहा कि इसे कुछ खिलाओ, तब दूसरा इंजेक्शन दूंगा. हमने बच्चे को रसगुल्ला खिलाया, जिसके बाद डॉक्टर ने दूसरा इंजेक्शन लगाया. सुई लगते ही बच्चा तड़पने लगा फिर सांसे रुक गई.

​अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

​हालत बिगड़ते देख डॉक्टर ने उसे तुरंत पीरो ले जाने की सलाह दी. परिजन आनन-फानन में उसे पीरो स्थित निजी अस्पताल और फिर पीरो पीएचसी PHC लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. पीएचसी के डॉक्टरों ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया.

​पुलिस की कार्रवाई और पोस्टमार्टम

​घटना की सूचना मिलते ही सिकरहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।. पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vivek Pandey

Published by: Vivek Ranjan

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >