Israel Hamas War : तीसरे विश्व युद्ध की आहट ? जो बाइडेन ने जानें क्या कहा

Israel Hamas War : इजराइल के रक्षा मंत्री याओव गैलेंट ने थल सेना को गाजा पट्टी में घुसने के लिए तैयार रहने को कहा है. उन्होंने यह नहीं बताया कि हमला कब शुरू किया जाएगा. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का बड़ा बयान सामने आया है. बाइडेन ने रूस पर कटाक्ष किया है.

Israel Hamas War : इजरायल और हमास के बीच युद्ध तेज होता नजर आ रहा है. इस युद्ध का आज 14वां दिन है. गाजा पट्टी में हमास के लड़ाकों को मारने के लिए बम, रॉकेट और मिसाइल से हमले किए जा रहे हैं. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने युद्ध को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा है कि इजराइल और यूक्रेन का अपने-अपने युद्धों में विजयी होना ‘‘अमेरिकी की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अहम’’ है. इजराइल और यूक्रेन को अरबों अमेरिकी डॉलर की सैन्य सहायता मुहैया कराए जाने का अमेरिकी संसद से अनुरोध करने की तैयारी कर रहे बाइडन ने बीती रात अमेरिका के राष्ट्रपति के औपचारिक कार्यस्थल ‘ओवल कार्यालय’ से देश के नाम संबोधन के दौरान दोनों देशों को दी जा रही अमेरिकी मदद को जायज ठहराया.

बाइडन ने कहा कि यदि अंतरराष्ट्रीय आक्रामकता जारी रहती है, तो संघर्ष और अराजकता दुनिया के अन्य देशों में भी फैलने की आशंका है. उन्होंने कहा कि हमास और (रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर) पुतिन अलग-अलग खतरों का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन उनमें एक बात समान है. वे दोनों ही पड़ोसी देशों में लोकतंत्र को पूरी तरह से नष्ट करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि वह अगले साल करीब 100 अरब अमेरिकी डॉलर की मदद मुहैया कराने के लिए संसद से तत्काल अनुरोध करेंगे. इस प्रस्ताव को शुक्रवार को सार्वजनिक किया जाएगा, जिसमें यूक्रेन, इजराइल, ताइवान, मानवीय मदद और सीमा प्रबंधन के लिए धन का प्रावधान होगा. अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास व्हाइट हाउस ने बताया कि बाइडन ने देश को संबोधित करने से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी बात की थी और कहा था कि अमेरिका कीव को मदद मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >