Watch Video : बांग्लादेश में प्रतिबंधित इस्लामी ग्रुप को पुलिस ने धोया, लगा रहे थे अल्लाहु अकबर का नारा

Watch Video : बांग्लादेश में प्रतिबंधित इस्लामी ग्रुप की रैली पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. आंसूगैस के गोले दागे. इसका वीडियो सामने आया है.

Watch Video : बांग्लादेश में पुलिस ने ढाका में मुख्य बैतुल मोकर्रम मस्जिद के पास शुक्रवार को मार्च कर रहे लोगों पर लाठी चार्ज किया. जानकारी के अनुसार, प्रतिबंधित हिज्ब-उत-तहरीर ग्रुप के हजारों सदस्यों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग किया और ‘स्टन ग्रेनेड’ का यूज किया. पुलिस ने बताया कि साप्ताहिक नमाज के बाद हुई हिंसा में कई लोग घायल हो गए. कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया. सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहा है. देखें वीडियो

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड तोड़ दी

ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के उपायुक्त मसूद आलम ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड तोड़ दी. इसके बाद रैली में आई भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं. यह घटना उस समय घटी जब 3,000 से 5,000 प्रदर्शनकारी जुलूस में शामिल हुए. वे नारे लगा रहे थे कि “आजादी का एक ही रास्ता है, खिलाफत, खिलाफत” और “नारा-ए-तकबीर, अल्लाहु अकबर”.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Women’s Day 2025 : संपत्ति पर आदिवासी महिलाओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ

शेख हसीना की सरकार ने इस ग्रुप पर लगाया था बैन

इस्लामी समूह ने हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर अभियान चलाया था. ढाका में पर्चे बांटे थे और पोस्टर लगाकर लोगों से जुलूस में शामिल होने का आग्रह किया था. इसे “खिलाफत के लिए मार्च” कहा गया था. इस समूह को 2009 में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार द्वारा आतंकवाद विरोधी कानून के तहत “सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा” बताते हुए प्रतिबंधित कर दिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >