Viral Video : विशाल अजगर पर खड़ी होकर खेल रही थी बच्ची, वायरल हुआ 'निगलने' का दावा, सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Viral Video : एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्ची विशाल अजगर के ऊपर खड़ी है और खेल रही है. दावा किया जा रहा है कि सांप ने उसे निगल लिया. वीडियो देखें और जानें कि सच क्या है?

Viral Video : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्ची को विशाल Reticulated Python यानी जालीदार अजगर के ऊपर खड़े देखा जा सकता है. वीडियो के साथ दावा किया गया कि अजगर ने बच्ची को निगल लिया. हालांकि, फैक्ट-चेक में यह दावा झूठा पाया गया है.

वायरल पोस्ट में अजगर की तस्वीर के साथ बच्ची की तस्वीर जोड़कर ऐसा माहौल बनाया गया, मानो सांप ने बच्ची को अपना शिकार बना लिया हो. वीडियो की असली फुटेज इंडोनेशिया की बताई गई है, जहां बच्ची को अजगर के साथ सुरक्षित तरीके से interact करते देखा जा सकता है. जांच में यह भी सामने आया कि वायरल पोस्ट में इस्तेमाल की गई कुछ तस्वीरें या हिस्से AI-generated या manipulated हो सकते हैं.

X पर लोगों ने किए तरह-तरह के कमेंट

वीडियो वायरल होने के बाद X पर यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दीं. कई लोगों ने इसे वास्तविक घटना मानकर बच्ची के माता-पिता की आलोचना की.

एक यूजर ने लिखा, "अगर आप सांप पर चढ़कर उसे रौंदेंगे, तो जाहिर है सांप आपको निगल जाएगा."

एक अन्य यूजर ने बच्ची के माता-पिता पर सवाल उठाते हुए कहा कि बच्ची को शायद खतरे का अंदाजा नहीं था, लेकिन उसके माता-पिता को इस बारे में सोचना चाहिए था.

वहीं, कुछ यूजर्स ने वायरल दावे पर संदेह भी जताया. एक यूजर ने दावा किया कि उसने तस्वीर को AI से स्कैन किया और उसे असली बताया. एक अन्य कमेंट में कहा गया कि घर में इतने बड़े अजगर को पालतू रखना अपने आप में गंभीर जोखिम है और बच्चों को ऐसे खतरे के संपर्क में नहीं लाना चाहिए.

क्लिकबेट के लिए वायरल किया गया फर्जी दावा

फैक्ट-चेक और Community Notes में वायरल दावे को गलत बताया गया. माना जा रहा है कि clickbait और ad revenue के लिए इस तरह की manipulated तस्वीरों और भ्रामक कैप्शन का इस्तेमाल किया गया. बड़ी संख्या में लोग ऐसी पोस्ट को सच मानकर शेयर कर देते हैं, जिससे फर्जी कंटेंट और तेजी से फैलता है.

हालांकि, जालीदार अजगर वास्तव में बेहद बड़ा और खतरनाक सांप हो सकता है, लेकिन इस वायरल वीडियो में बच्ची को अजगर द्वारा निगलने की कोई घटना नहीं हुई. यानी सोशल मीडिया पर किया गया दावा वास्तविक घटना के बजाय भ्रामक तरीके से पेश की गई फुटेज पर आधारित था.

ये भी पढ़ें: शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद ने छोड़ा WHO रीजनल डायरेक्टर का पद, जानिए इस्तीफे की वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >