Donald Trump : क्या सच में बदलेगा होर्मुज जलडमरूमध्य का नाम? ट्रंप बोले- चुनाव जीतने पर हर अमेरिकी को देंगे 5000 डॉलर

डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के मिडटर्म कन्वेंशन में हर वयस्क अमेरिकी नागरिक को $5,000 डिविडेंड देने का ऐलान किया है, बशर्ते रिपब्लिकन पार्टी 2026 तक संसद में बहुमत बनाए रखे। उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य का नाम बदलकर 'ट्रंप जलडमरूमध्य' रखने की भी वकालत की।

Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डलास में आयोजित रिपब्लिकन नेशनल कमेटी (RNC) मिडटर्म कन्वेंशन में अनोखे अंदाज में भाषण दिया. उन्होंने मिडटर्म चुनावों को लेकर ऐलान किया कि अगर रिपब्लिकन पार्टी 2026 में अमेरिकी सीनेट और हाउस (संसद) पर अपना दबदबा बनाए रखती है, तो हर वयस्क अमेरिकी नागरिक को $5,000 (लगभग 4.2 लाख रुपये) का डिविडेंड दिया जाएगा.

अपने लंबे भाषण के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय मामलों, तेल राजनीति और अमेरिकी भौगोलिक स्थानों के नाम बदलने को लेकर कई बड़े दावे किए.


होर्मुज जलडमरूमध्य का नाम 'ट्रंप जलडमरूमध्य' रखने की वकालत

ईरान के साथ जारी भू-राजनीतिक तनाव और युद्ध पर बोलते हुए ट्रंप ने दावा किया, जैसे ही हम ईरान के साथ जारी इस युद्ध को जीतेंगे, वैश्विक बाजार में तेल की कीमतें काफी नीचे आ जाएंगी. हम यह जंग जीत रहे हैं.

उन्होंने चुटकी लेते हुए आगे कहा, "मुझे लगता है कि अब हमें होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) का नाम बदलकर 'ट्रंप जलडमरूमध्य' (Trump Strait) रख देना चाहिए. हालांकि, मुझे नहीं लगता कि ईरानी नेतृत्व इस फैसले से खुश होगा, क्योंकि वे वैसे भी किसी चीज से खुश नहीं रहते और उनका देश इस वक्त पूरी तरह बिखर रहा है."

ऊर्जा उत्पादन में अमेरिका सबसे आगे, वेनेजुएला से हुई सबसे बड़ी डील

अमेरिकी तेल और गैस उत्पादन पर अपनी सरकार की पीठ थपथपाते हुए ट्रंप ने दावा किया कि आज अमेरिका रूस और सऊदी अरब के कुल उत्पादन को मिलाकर भी उससे अधिक तेल और गैस का उत्पादन कर रहा है.

उन्होंने कहा, "हम अब दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादक देश बन चुके हैं. इसमें वेनेजुएला का वह विशाल भंडार शामिल नहीं है, जिसे हमने हाल ही में अपने साथ जोड़ा है. यह अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी तेल डील है-लगभग 65 अरब बैरल तेल अब हमारे पास है, जो अगले 500 सालों के लिए पर्याप्त है."


लेक ओंटारियो अब लेक अमेरिका और न्यू मेक्सिको न्यू अमेरिका

भौगोलिक स्थानों के नाम बदलने पर बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि कनाडा अमेरिकी प्रशासन के साथ व्यापारिक समझौता करने के लिए बहुत उत्सुक है. उन्होंने कहा, लेक ओंटारियो (Lake Ontario) का नाम बदलकर अब हम लेक अमेरिका (Lake America) रखेंगे. इसके अलावा, हमारे पड़ोसी राज्य न्यू मेक्सिको का नाम भी बदलकर न्यू अमेरिका (New America) किया जाना चाहिए."

3 नवंबर के चुनाव के बाद जंग खत्म होने और तेल कीमतें घटने का दावा

ओपेक (OPEC) देशों पर तंज कसते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अब इस तेल संगठन से कहीं अधिक शक्तिशाली हो चुका है. आगामी 3 नवंबर के चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "चुनाव खत्म होते ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम तेजी से गिरेंगे और युद्ध भी खत्म हो जाएगा. ईरान फिलहाल सिर्फ इसलिए समझौते को टाल रहा है ताकि हम चुनाव हार जाएं और वे कमजोर डेमोक्रेट्स के साथ डील करके अपना परमाणु बम हासिल कर सकें, लेकिन हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे."


ये भी पढ़ें: Iran US War : ईरान ने होर्मुज में 20 जहाजों को बनाया निशाना, 'नो-गो जोन' अरब सागर तक बढ़ाया - तेल $100 पार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >