Nepal Petrol Diesel Price: नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद महंगाई चरम पर पहुंच गई है. चीनी का भाव 140 रुपये प्रति किलो हो गया है, तो मटन 1700 रुपये प्रति किलो के रेट से बिक रहा है. आम लोगों को महंगे पेट्रोल-डीजल खरीदने पड़ रहे हैं. देखें नेपाल में कहां कितना है पेट्रोल-डीजल का रेट.
पेट्रोल के खरीद मूल्य में प्रति लीटर 12 रुपये 40 पैसे की बढ़ोतरी
न्यूज वेबसाइट नेपाल लाइव के अनुसार 15 सितंबर को पेट्रोल में प्रति लीटर 12 रुपये 40 पैसे और डीजल में प्रति लीटर 4 रुपये 68 पैसे की वृद्धि हुई है. हालांकि नेपाल सरकार ने आपदा के बाद के हालात को देखते हुए उपभोक्ताओं को राहत दी है. खुदरा बिक्री दरों को बिना किसी बदलाव के पेट्रोल-डीजल के रेट को यथावत रखा है. सरकार के इस फैसले से निगम को लगभग 1 अरब 91 करोड़ 69 लाख रुपये का घाटा होने का अनुमान है.
काठमांडू, पोखरा और दीपायल में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट
नेपाल ऑयल निगम लिमिटेड के आंकड़ों के अनुसार काठमांडू, पोखरा और दीपायल में पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रति लीटर 200 नेपाली रुपये है. यह रेट केवल डिपो से 15 किलोमीटर के दायरे में ही लागू है.
नेपाल के इन इलाकों में पेट्रोल-डीजल का रेट ₹197.5 प्रति लीटर
- चाराली, विराटनगर, महेंद्रनगर (धनुषा), बीरगंज, अमलेखगंज, भालबारी, नेपालगंज और धनगढ़ी में पेट्रोल-डीजल की कीमत ₹197.5 प्रति लीटर है.
- सुरखेत और डांग में पेट्रोल-डीजल की कीमत ₹199.0 प्रति लीटर है.
ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल ने बदले तेवर, यूपी, बिहार और झारखंड में आज क्या हैं नया रेट, तुरंत देखें
