संघर्ष विराम के लिए दूसरे दौर की वार्ता में शामिल होंगे अमेरिका और ईरान, 22 से होगी बातचीत

Iran-US Talk : अमेरिका-ईरान युद्ध में संघर्ष विराम के लिए दूसरे दौर की बातचीत के लिए अमेरिका और ईरान ने संकेत दिए हैं, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बुधवार को वार्ता कितने बजे से होगी.

Iran-US Talk : ईरान युद्ध में जारी अस्थायी संघर्ष विराम की अवधि समाप्त होने से पहले अमेरिका और ईरान ने नए दौर की सीजफायर वार्ता में शामिल होने का संकेत दिया है. दोनों देशों की ओर से उनके अधिकारियों ने यह जानकारी दी है कि वे इस्लामाबाद में नए दौर की युद्धविराम वार्ता में शामिल होंगे. पीटीआई न्यूज एजेंसी ने यह जानकारी दी है.

ईरानी अधिकारी अभी नहीं पहुंचे हैं इस्लामाबाद?

अधिकारियों की ये टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं, जब न तो अमेरिका और न ही ईरान ने सार्वजनिक रूप से वार्ता के समय की पुष्टि की है. वहीं, ईरानी सरकारी टेलीविजन ने इस बात से इनकार किया है कि उनके देश का कोई अधिकारी पहले से ही पाकिस्तान की राजधानी में मौजूद है.अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान के नेतृत्व वाले मध्यस्थों को इस बात की पुष्टि की गई है कि शीर्ष वार्ताकार, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर कलिबाफ, वार्ता में अपने-अपने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए बुधवार तड़के इस्लामाबाद पहुंचेंगे.

पहले दौर की वार्ता रही थी विफल

8 अप्रैल को युद्ध विराम की घोषणा हुई और उसी हफ्ते बातचीत की कोशिश की गई. इस्लामाबाद इस बातचीत में मध्यस्थ की भूमिका में था. लेकिन यह वार्ता दोनों देशों के अड़ियल रवैये की वजह से औपचारिक विफल हो गई थी और दोनों देशों के प्रतिनिधि बिना किसी नतीजे के अपने-अपने देश लौट गए थे.अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह का युद्धविराम समाप्त होने वाला है.

ये भी पढ़ें :22 अप्रैल को समाप्त हो रहा है युद्धविराम, क्या फिर शुरू होगा ईरान युद्ध?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >