Coronavirus Outbreak: कोरोना वायरस को लेकर आखिर क्या छिपा रहा है चीन ?, ट्रंप ने कह दी ये बड़ी बात

Coronavirus Outbreak: कोरोना वायरस को लेकर आखिर चीन क्या छिपा रहा है ? चीन की बातें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी समझ में नहीं आ रही हैं.

Coronavirus Outbreak: कोरोना वायरस को लेकर आखिर चीन क्या छिपा रहा है ? चीन की बातें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी समझ में नहीं आ रही हैं. यही वजह है कि ट्रंप ने इशारा किया कि कोरोना वायरस को लेकर डब्ल्यूएचओ और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को कथित रूप से गलत जानकारी देने के कारण चीन को दुष्परिणाम भुगतने होंगे. यह संक्रमण चीन के वुहान शहर से फैलना शुरू हुआ था और इसने अब तक दुनिया में 1,19,666 लोगों की जान ले ली है और करीब 20 लाख लोग इससे संक्रमित हैं.

व्हाइट हाउस में सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में एक पत्रकार ने ट्रंप से बार-बार सवाल किया कि इसके लिए चीन कोई दुष्परिणाम क्यों नहीं भुगत रहा? इसके जवाब में ट्रंप ने कहा कि आपको कैसे पता, इसके कोई दुष्परिणाम नहीं हैं?” इस बारे में बार-बार सवाल किये जाने पर ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं आपको नहीं बताऊंगा…चीन को पता चल जाएगा..मैं आपको क्यों बताऊंगा?”

चीन के खिलाफ अमेरिकी सांसदों की टिप्पणियों के बीच ट्रंप ने कहा कि आपको पता चल जाएगा. सीनेटर स्टीव डेन्स ने ट्रम्प को पत्र लिखकर अपील की है कि अमेरिका सरकार चीन से चिकित्सकीय आपूर्ति एवं उपकरणों पर निर्भरता को समाप्त करे और अमेरिका में दवाइयां बनाने संबंधी नौकरियां वापस लेकर आए. रिपब्लिकन पार्टी के चार सांसदों ने भी चीन पर निर्भरता कम करने के लिए सोमवार को एक विधेयक पेश किया था.

देश को जल्द दोबारा खोलने की योजना के बेहद करीब हैं हम

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह देश को दोबारा खोलने की योजना के बेहद करीब हैं. कोरोना वायरस के कहर के मद्देनजर देश में 30 अप्रैल तक सामाजिक दूरी बनाने के लिए कुछ दिशा-निर्देश जारी हैं. इस घातक वायरस से देश की 95 प्रतिशत से अधिक आबादी प्रभावित हुई है. कोरोना वायरस पर एक संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप ने कहा कि मैं अपनी टीम और शीर्ष विशेषज्ञों से इस पर बातचीत कर रहा हूं और हम देश को दोबारा खोलने की योजना को पूरा करने के काफी करीब हैं… उम्मीद है ऐसा निर्धारित समय से पहले होगा… जो कि बेहद महत्वपूर्ण है.

अमेरिका में कोरोना का कहर

अमेरिका में मंगलवार को वायरस से संक्रमित कम से कम 1334 लोगों की जान चली गयी और 24,895 नये मामले सामने आये. देश में अभी तक 5.8 लाख लोग संक्रमित पाये गये हैं और करीब 23,352 लोगों की इससे जान जा चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >