बिजली की कटौती को लेकर पीओके में हिंसक झड़प

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के मीरपुर शहर के निकट बिजली की कटौती का विरोध कर रहे लोगों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई. पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प उस वक्त हुई जब बिजली की कटौती का विरोध कर रहे लोग ङोलम नदी पर स्थित मांगला पनबिजली स्टेशन की ओर […]

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के मीरपुर शहर के निकट बिजली की कटौती का विरोध कर रहे लोगों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई.

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प उस वक्त हुई जब बिजली की कटौती का विरोध कर रहे लोग ङोलम नदी पर स्थित मांगला पनबिजली स्टेशन की ओर बढ़ रहे थे. विरोध प्रदर्शन का आयोजन ‘मीरपुर सिटिजंस ऐक्शन कमिटी’ नामक संगठन की ओर से किया गया था.

टेलीविजन की फुटेज में पुलिसकर्मियों को हवा में गोलियां चलाते और आंसू गैस के गोले छोड़ते देखा जा सकता है. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव भी किया. प्रदर्शनकारी 18 घंटों से बिजली की कटौती का विरोध कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >