विद्रोहियों का फिलीपीन पुलिस पर हमला

मनीला: उत्तरी फिलीपीन में आज वामपंथी गुरिल्लाओं ने पुलिस के ट्रक को निशाना बनाकर सड़क किनारे विस्फोट किया और गोलीबारी की जिसमें सात पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए. क्षेत्रीय पुलिस निदेशक रॉड्रिगो डे ग्रेसिया ने बताया कि पुलिस के विशेष कार्यबल के सदस्य नियमित चिकित्सा जांच के लिए एक […]

मनीला: उत्तरी फिलीपीन में आज वामपंथी गुरिल्लाओं ने पुलिस के ट्रक को निशाना बनाकर सड़क किनारे विस्फोट किया और गोलीबारी की जिसमें सात पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए.

क्षेत्रीय पुलिस निदेशक रॉड्रिगो डे ग्रेसिया ने बताया कि पुलिस के विशेष कार्यबल के सदस्य नियमित चिकित्सा जांच के लिए एक अस्पताल जा रहे थे.सड़क किनारे झाड़ियों में छिपे विद्रोहियों ने विस्फोट किया और वाहन पर गोलीबारी कर दी. फिलीपीन में इस तरह के हमले आम बात हैं जिनमें करीब एक लाख 20 हजार लोगों की जान जा चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >