म्यामां : बस दुर्घटना में 11 मरे, 16 घायल

यंगून: म्यामां के सरकारी मीडिया ने कहा है कि यंगून से मंडाले जा रही एक बस के पुल से फिसलने की वजह से 11 लोगों की मौत हो गई और एक अमेरिकी नागरिक सहित 16 लोग घायल हो गए. सरकारी अखबारों ने आज खबर दी है कि कल बस का टायर फटने की वजह से […]

यंगून: म्यामां के सरकारी मीडिया ने कहा है कि यंगून से मंडाले जा रही एक बस के पुल से फिसलने की वजह से 11 लोगों की मौत हो गई और एक अमेरिकी नागरिक सहित 16 लोग घायल हो गए.

सरकारी अखबारों ने आज खबर दी है कि कल बस का टायर फटने की वजह से यह दुर्घटना हुई. टायर फटने के बाद बस फिसली और पुल से नीचे नदी में जा गिरी.उन्होंने बताया कि बस में 27 लोग सवार थे. यंगून स्थित अमेरिकी दूतावास ने पुष्टि की है कि घायलों में एक अमेरिकी भी है.इस राजमार्ग पर अकसर दुर्घटनाएं होती हैं क्योंकि यहां कई गहरे मोड़ हैं तथा लोग तेजी से और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >