फोर्ड 2016 में उत्पादन बंद करेगी

मेलबर्न : कर विनिर्माता कंपनी फोर्ड ने आज घोषणा की कि वह 2016 में आस्ट्रेलिया में वाहन बनाना बंद करेगी और 1,200 कर्मचारियों की छंटनी करेगी. कंपनी ने आस्ट्रेलिया में 1925 में अपनी पहली कार बनाई थी. फोर्ड आस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी बाब ग्रेजियानो ने यह घोषणा कंपनी के वार्षिक नतीजे पेश करते हुए की. […]

मेलबर्न : कर विनिर्माता कंपनी फोर्ड ने आज घोषणा की कि वह 2016 में आस्ट्रेलिया में वाहन बनाना बंद करेगी और 1,200 कर्मचारियों की छंटनी करेगी. कंपनी ने आस्ट्रेलिया में 1925 में अपनी पहली कार बनाई थी.

फोर्ड आस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी बाब ग्रेजियानो ने यह घोषणा कंपनी के वार्षिक नतीजे पेश करते हुए की. पिछले वित्त वर्ष में कंपनी को कर पश्चात 14.1 करोड़ आस्ट्रेलियाई डालर का नुकसान हुआ जबकि पिछले पांच साल में कंपनी को 60 करोड़ आस्ट्रेलियाई डालर का नुकसान हुआ.

उन्होंने कहा ‘‘हम अक्तूबर 2016 में विनिर्माण कार्य बंद कर देंगे. नतीजतन इन इकाइयों के बंद होने पर 1,200 कर्मचारी बेकार हो जाएंगे.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >