भारतीय मूल के बच्चे ने जीती प्रतियोगिता

वाशिंगटन : बोत्सवाना के शेरों, एशिया की पर्वत श्रंखलाओं और इंग्लैंड के बंदरगाह शहरों के भौगोलिक ज्ञान से जुड़े कई कठिन सवालों का जवाब देकर मैसाचुसेट्स के रहने वाले भारतीय मूल के सात्विक कार्णिक ने इस साल की नेशनल ज्योग्राफिक बी प्रतियोगिता जीत ली है. बारह साल के कार्णिक ने पृथ्वी के केंद्र से पृथ्वी […]

वाशिंगटन : बोत्सवाना के शेरों, एशिया की पर्वत श्रंखलाओं और इंग्लैंड के बंदरगाह शहरों के भौगोलिक ज्ञान से जुड़े कई कठिन सवालों का जवाब देकर मैसाचुसेट्स के रहने वाले भारतीय मूल के सात्विक कार्णिक ने इस साल की नेशनल ज्योग्राफिक बी प्रतियोगिता जीत ली है.

बारह साल के कार्णिक ने पृथ्वी के केंद्र से पृथ्वी की सतह पर स्थित सबसे दूरस्थ बिंदु से जुड़े सवाल के जवाब में इक्वाडोर के चिम्बोराजो पर्वत का नाम लेकर इस खिताब को अपने कर लिया.

बोस्टन के दक्षिण में स्थित नोरफोक शहर में रहने वाले कार्णिक का परिवार दक्षिण भारत से है. खुद कार्णिक किंग फिलिप रीजनल मिडिल स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र है.

नेशनल ज्योग्राफिक के अनुसार बी प्रतियोगिता जीतने पर उसे बहुत सारे पुरस्कार मिले हैं. इनमें 25,000 अमेरिकी डॉलर की कॉलेज छात्रवृत्ति, गालापागोस द्वीप का एक दौरा और नेशनल ज्योग्राफिक सोसाइटी की आजीवन सदस्यता भी शामिल है.

ज्योग्राफिक बी में लगभग 40 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। अंतिम दौर के लिए 10 छात्र चुने गए थे जिनमें से आठ भारतीय मूल क अमेरिकी थे.

नेशनल जियोग्राफिक बी सालाना प्रतिस्पर्धा है जिसका आयोजन 1989 से नेशनल जियोग्राफिक सोसायटी करती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >