अमेरिका में भीषण तूफान से 24 लोगों की मौत

ह्यूस्टन: अमेरिका के ओकलाहोमा शहर और इसके आसपास के इलाकों में भीषण तूफान से नौ बच्चों समेत कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई. इस तूफान ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है. क्षेत्र में युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं और इसमें दो प्राथमिक विद्यालय तबाह हो गये. ओकलाहामा के शहरी […]

ह्यूस्टन: अमेरिका के ओकलाहोमा शहर और इसके आसपास के इलाकों में भीषण तूफान से नौ बच्चों समेत कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई. इस तूफान ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है. क्षेत्र में युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं और इसमें दो प्राथमिक विद्यालय तबाह हो गये.

ओकलाहामा के शहरी कार्यालय की प्रवक्ता एमी एलियट ने कहा, ‘‘तूफान में मारे गए 24 पीड़ितों के शव हमारे कार्यालय लाए गए हैं. उनमें से अधिकतर की पहचान कर ली गयी है और उन्हें अब उनके परिजनों को सौंपने की तैयारी की जा रही है.’’ मारे गए लोगों में नौ बच्चे शामिल हैं. इनमें से सात बच्चों के शव एक स्कूल में पाए गए.

पिछले बयान में 91 लोगों के मारे जाने की बात कही गयी थी लेकिन आंकड़े ठीक करते हुए एलियट ने संवाददाताओं से कहा कि 24 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. सबसे ज्यादा प्रभावित शहर का दक्षिणी इलाका मूरे हुआ है जहां दो प्राथमिक विद्यालय ध्वस्त हो गये.

यह तूफान 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ कल क्षेत्र में आया.मूरे के पुलिस विभाग ने कहा कि मृतकों की कुल संख्या बताना असंभव है क्योंकि इलाके में अभी भी खोजबीन की जानी बाकी है. हालांकि अधिकारियों ने और नुकसान की आशंका व्यक्त की है. गवर्नर मैरी फालिन ने कहा, ‘‘अपने बच्चों के हाल के बारे में चिंतित माता पिता के लिए हमें काफी दुख है.’’

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने फालिन से बात करके कल रात मौसम की मार से प्रभावित लोगों की स्थिति को लेकर चिंताएं जताई हैं. उन्होंने ओकलाहोमा में आपातस्थिति की घोषणा कर दी है. गवर्नर से बात कर राष्ट्रपति ने वहां सहायता भेजी है.

कल के जानलेवा तूफान के बाद आज देश को संबोधित करते हुए ओबामा ने कहा, ‘‘राष्ट्र के तौर पर हमारा पूरा ध्यान इस समय बचाव कार्य, पुनर्निर्माण आदि पर है.’’ तूफान ने घर और इमारतें मलबे में तब्दील कर दी हैं.

फालिन ने बचाव अभियान को मदद देने के लिए नेशनल गार्ड के 80 सदस्यों को तैनात किया है और अतिरिक्त राजमार्ग गश्त अधिकारियों को सक्रिय किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >