इराक के कुर्दिश इलाके में होटल में लगी आग, 19 की मौत

अरबिल : इराक के स्वायत्त क्षेत्र कुर्दिश की राजधानी में आज एक होटल में आग लग गयी जिसमें 19 लोगों की मौत हो गयी और दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हो गए. अरबिल स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक समन बारजांजी ने बताया कि मरने वालों में 14 लोग फिलीपीनी, तीन इराकी और एक फलस्तीनी हैं. एक […]

अरबिल : इराक के स्वायत्त क्षेत्र कुर्दिश की राजधानी में आज एक होटल में आग लग गयी जिसमें 19 लोगों की मौत हो गयी और दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हो गए. अरबिल स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक समन बारजांजी ने बताया कि मरने वालों में 14 लोग फिलीपीनी, तीन इराकी और एक फलस्तीनी हैं. एक की नागरिकता का अभी जानकारी नहीं मिल सकी है.

विभाग के प्रवक्ता फाखेर हारकी ने बताया कि दर्जनभर से ज्यादा घायलों को अरबिल में अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. अरबिल प्रांत के गवर्नर नावजाद हादी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि भापस्नानागार (सॉना बाथ) में किसी इलैक्ट्रॉनिक खराबी से आग लगी है. घटना चार सितारा कैपिटोल होटल में घटित हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >