बुर्कीना फासो : अलकायदा के हमले में 20 मरे, 63 बंधक आजाद

औगादौगू : बुर्कीना फासो की राजधानी में एक होटल में अलकायदा के हमले में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गयी और अन्य 15 घायल हो गये हैं. वहीं बंधक बनाये गये लगभग 63 लोगों को आजाद करा लिया गया है. इसकी जानकारी वहां के एक मंत्री ने दी. संयुक्त राष्ट्र के कर्मियों […]

औगादौगू : बुर्कीना फासो की राजधानी में एक होटल में अलकायदा के हमले में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गयी और अन्य 15 घायल हो गये हैं. वहीं बंधक बनाये गये लगभग 63 लोगों को आजाद करा लिया गया है. इसकी जानकारी वहां के एक मंत्री ने दी. संयुक्त राष्ट्र के कर्मियों और पश्चिमी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय इस चार सितारा स्प्लेन्डिड होटल में और समीपवर्ती ‘कैप्पचीनो’ रेस्तरां में बीती रात गोलियां चलने और बम विस्फोटों की आवाज सुनाई दी. बंधक अब तक होटल के अंदर फंसे हैं और बुर्किना फासो की फौजें उन्हें बचाने के लिए हमला करने की तैयारी कर रही हैं. अधिकारियों ने बताया कि फ्रांसीसी बल होटल में जवाबी कार्रवाई में मदद कर सकते हैं जहां हमलावर अब तक छिपे हुए हैं.

नवंबर में माली की राजधानी बमाको के लग्जरी रेडिसन ब्लू होटल में एक जिहादी ने कुछ लोगों को बंधक बना कर गोलीबारी की थी जिसमें 14 विदेशियों सहित 20 मारे गये थे. विदेश मंत्री अल्फा बेरी ने बताया ‘हम जानते हैं कि लोग अंदर हैं और उन्हें बंधक बनाया गया है. फिलहाल सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर रखा है और बंधकों को रिहा कराने के लिए हमले का इंतजार कर रहे हैं.’ औगादौगू में होटल के पास करीब दस वाहनों को आग लगा दी गयी. यह इलाका शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के समीप है.

शहर के मुख्य अस्पताल के प्रमुख ने 20 लोगों के मारे जाने और 15 के घायल होने की पुष्टि की. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर अब तक 147 कमरों वाले होटल में छिपे हैं. कैप्पाचीनो के एक कर्मचारी ने किसी तरह फोन पर बताया कि रेस्तरां में कई लोग मारे गये हैं. लेकिन वह मृतक संख्या नहीं बता पाया. अमेरिका स्थित निगरानी समूह एसआईटीई ने बताया कि इस्लामिक मगरेब में अलकायदा ने हमले की जिम्मेदारी ली है. समूह को एसआईटीई ने यह कहते हुए उद्धृत किया है, ‘एआईक्यूएम के ‘मुजाहिदीन भाइयों’ ने ‘बुर्किना फासो की राजधानी के एक बडे रेस्तरां में प्रवेश किया जहां उनका मजहब के दुश्मनों के साथ संघर्ष जारी है.’

हमलावरों और होटल के समीप मौजूद सुरक्षा बलों के बीच रुक रुक कर गोलीबारी की आवाज सुनी जा सकती है. इस होटल में अक्सर संयुक्त राष्ट्र के कर्मी ठहरते हैं और प्रवेश द्वार पर ही सुरक्षा जांच होती है. बेरी ने बताया कि बुर्किना फासो हालात से निपटने में फ्रांसीसी विशेष बलों की मदद ले सकता है जिनकी देश में स्थायी उपस्थिति है. एएफपी के एक संवाददाता ने पगडी पहने तीन व्यक्तियों को औगादौगू के एवेन्यू क्वामे क्रूमाह में गोलीबारी करते देखा. एक प्रत्यक्षदर्शी ने भी पगडीधारी चार हमलावरों को देखने की खबर दी है जो अरबी लग रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >