कोआचेला (अमेरिका) : दक्षिणी कैलिफोर्निया की एक मस्जिद में आग लगी और उसके इमाम के अनुसार घटना के समय वहां मौजूद लोगों का मानना है कि यह आग जानबूझकर लगायी गयी थी. पाम स्प्रग्सिं के इस्लामिक सेंटर में कल दोपहर बाद आग लगने की सूचना मिली. रिवरसाइड काउंटी अग्निशमन विभाग के अनुसार इमारत की सामने की लॉबी में आग पर काबू पा लिया गया और इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ.
दक्षिणी कैलिफोर्निया की मस्जिद में आग
कोआचेला (अमेरिका) : दक्षिणी कैलिफोर्निया की एक मस्जिद में आग लगी और उसके इमाम के अनुसार घटना के समय वहां मौजूद लोगों का मानना है कि यह आग जानबूझकर लगायी गयी थी. पाम स्प्रग्सिं के इस्लामिक सेंटर में कल दोपहर बाद आग लगने की सूचना मिली. रिवरसाइड काउंटी अग्निशमन विभाग के अनुसार इमारत की सामने […]

मस्जिद के कार्यवाहक इमाम रेमुंदो नूर ने कहा कि वहां मौजूद लोगों को ‘‘जोरदार धमाके” की आवाज सुनाई दी और उन्होंने आग जलती देखी. मस्जिद में बम विस्फोट किया गया जिससे आग लग गयी.एफबीआई की प्रवक्ता लौरा ईिमलर ने बताया कि आग लगने का कारण पता लगाने के लिए एजेंसी स्थानीय कानून प्रवर्तन की सहायता करेगी.
यह मस्जिद सान बर्नार्डिनो से करीब 75 मील (120 किलोमीटर) दूर है जहां एक दंपती ने पिछले सप्ताह गोलीबारी की थी जिसमें 14 लोगों की मौत हो गयी थी. संघीय अधिकारियों का कहना है कि दंपती इस्लामी चरमपंथ से प्रभावित था.