काबुल में स्पेन के दूतावास पर हमला

काबुल : काबुल शहर के मध्य में गोलीबारी और भीषण कार बम विस्फोट के बाद अफगान अधिकारियों ने बताया कि आज स्पेन के दूतावास पर आतंकियों ने हमला किया. हताहतों के बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चल सका है. मैड्रिड में विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘दूतावास पर हमला हुआ. हम जानकारी […]

काबुल : काबुल शहर के मध्य में गोलीबारी और भीषण कार बम विस्फोट के बाद अफगान अधिकारियों ने बताया कि आज स्पेन के दूतावास पर आतंकियों ने हमला किया. हताहतों के बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चल सका है.

मैड्रिड में विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘दूतावास पर हमला हुआ. हम जानकारी जुटा रहे हैं. ‘ काबुल पुलिस ने इस सूचना की पुष्टि की. मध्य काबुल के शेरपुर स्थित दूतावास में आज शाम व्यस्त समय में जोरदार कार बम विस्फोट हुआ. सरकार और विदेशी केंद्रों को निशाना बनाकर तालिबान आतंकियों का हमला बढ़ता जा रहा है.

तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली है लेकिन कहा है कि निशाना एक विदेशी अतिथि गृह था. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या अतिथि गृह दूतावास परिसर के भीतर है. स्पेन की न्यूज एजेंसी यूरोपा प्रेस ने सरकारी सूत्रों का हवाला देते हुए बताया है कि राष्ट्रपति मारिआनो राजॉय को सूचना दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >