कोलंबो : राष्ट्रमंडल की एक अनुशासनिक समिति ने अब्दुल्ला यामीन के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद आज मालदीव को अपने एजेंडे से हटा दिया. विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने राष्ट्रमंडल मंत्रीस्तरीय कार्रवाई समूह (सीएमएजी) के एजेंडे से मालदीव को हटाने का प्रस्ताव रखा. सीएमएजी ने 11 नवंबर की समयसीमा तक नया राष्ट्रपति चुने जाने की संवैधानिक समयसीमा तक मालदीव के नाकाम रहने के बाद बीते बुधवार को उसे अपने एजेंडे में शमिल किया था.
इसके साथ मालदीव को सीएमएजी से निलंबित कर दिया गया था. राष्ट्रमंडल देशों के मंत्रियों ने मालदीव में चुनाव की सफलता और नया राष्ट्रपति चुन लिए जाने का स्वागत करते हुए कहा, ‘‘सीएमएजी ने 13 नवंबर को अपने औपचारिक एजेंडे में मालदीव को शामिल करने के फैसले को वापस ले लिया है.’’
