मनीला : फिलीपीन में पिछले दिनों आए भयावह तूफान हैयान में मरने वालों का आधिकारिक आंकड़ा 3,621 हो गया है.राष्ट्रीय आपदा नियंत्रण एवं प्रबंधन परिषद की ओर से जारी बयान के अनुसार तूफान में 3,621 लोग मारे गए हैं.
कुल 1,140 लोग लापता बताए गए हैं. बीते शुक्रवार को इस तूफान ने फिलीपीन के पूर्वी हिस्से में भारी तबाही मचाई है. राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर चल रहा है. हजारों लोग बेघर हुए हैं.
