बीयर की बोतलों से हटी गणेश-लक्ष्‍मी की तसवीरें, शराब इकाई ने मांफी मांगी

मेलबर्न: आस्ट्रेलिया में बीयर की बोतलों पर भगवान गणेश और लक्ष्मी की तस्वीरों वाला लेबल लगाने वाली शराब इकाई ने भारतीय समुदाय के लोगों से माफी मांगी है.‘ब्रुकवैले यूनियन ब्रेवरी’ ने माफीनामे में कहा, ‘‘हम स्नेह करने वाले हैं, लड़ने वाले नहीं हैं. हम इसे दुरुस्त करना चाहते हैं. हम बोतल पर लेबल के लिए […]

मेलबर्न: आस्ट्रेलिया में बीयर की बोतलों पर भगवान गणेश और लक्ष्मी की तस्वीरों वाला लेबल लगाने वाली शराब इकाई ने भारतीय समुदाय के लोगों से माफी मांगी है.‘ब्रुकवैले यूनियन ब्रेवरी’ ने माफीनामे में कहा, ‘‘हम स्नेह करने वाले हैं, लड़ने वाले नहीं हैं. हम इसे दुरुस्त करना चाहते हैं. हम बोतल पर लेबल के लिए दूसरे विकल्प पर विचार कर रहे हैं.’’

न्यू साउथ वेल्स स्थित इस इकाई ने बीयर की बोतलों पर हिंदू देवी-देवता भगवान गणेश और लक्ष्मी की तस्वीरों वाले लेबल लगाए थे. इसको लेकर भारतीय समुदाय ने कड़ा विरोध दर्ज कराया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >