दूसरे चरण के चुनाव से पहले वहीद ने राष्ट्रपति पद छोड़ा

माले : विश्व समुदाय के दबाव और राजनीतिक संकट के बीच मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद वहीद ने दूसरे चरण के राष्ट्रपति चुनाव के एक दिन पहले पद छोड़ दिया है.वहीद फरवरी 2012 में मालदीव के लोकतांत्रिक रुप से निर्वाचित पहले राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद के पद से हटने के बाद राष्ट्रपति बने थे. बीते 10 नवंबर […]

माले : विश्व समुदाय के दबाव और राजनीतिक संकट के बीच मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद वहीद ने दूसरे चरण के राष्ट्रपति चुनाव के एक दिन पहले पद छोड़ दिया है.वहीद फरवरी 2012 में मालदीव के लोकतांत्रिक रुप से निर्वाचित पहले राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद के पद से हटने के बाद राष्ट्रपति बने थे.

बीते 10 नवंबर को कार्यकाल पूरा होने के बाद से उन पर भारत था पश्चिमी देश पद छोड़ने का दबाव बना रहे थे. कुछ खबरों में कहा गया है कि वहीद कल शाम एक निजी दौरे पर एक दक्षिणपूर्व एशियाई देश चले गए हैं. उन्होंने शुरु में संकेत दिया था कि नय राष्ट्रपति चुने जाने तक वह पद पर बने रहेंगे.

यहां राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल होने वाला है. नशीद और अब्दुल्ला यामीन में से किसी एक को लोग मालदीव का अगला राष्ट्रपति चुनेंगे. पहले चरण का मतदान बीते नौ नवंबर को हुआ था और दूसरा चरण 10 नवंबर को प्रस्तावित था, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने इसे 16 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >