बगदाद: इराक में विभिन्न स्थानों पर हुए आतंकी हमलों में 27 लोग मारे गए. अधिकारियों का कहना है कि आतंकियों ने मुख्य रुप से उत्तरी और पश्चिमी बगदाद में शिया समुदाय के लोगों एवं सुरक्षा बलों को निशाना बनाया.
बाकुबा शहर में तीन विस्फोट हुए जिनमें आठ लोगों की मौत हुई.ये विस्फोट इस्लामी कैलेंडर के मुहर्रम महीने की 10वीं तारीख (आशुरा) के मौके पर एकत्र हुए लोगों को निशाना बनाकर किए गए.
