ट्यूनिशिया में आतंकी हमला, आपातकाल घोषित

ट्यूनीस : ट्यूनिशियाई राष्ट्रपति के अंगरक्षकों की बस पर मध्य ट्यूनिस में हुए बम हमले में कम से कम 14 लोग मारे गए और 11 घायल हो गए. गृह मंत्रालय ने आज इसकी सूचना दी. मंत्रालय के एक अधिकारी ने एएफपी को बताया, विस्फोट, जिसे राष्ट्रपति के प्रवक्ता मोएज सिनाओई ने ‘हमला’ करार दिया है, […]

ट्यूनीस : ट्यूनिशियाई राष्ट्रपति के अंगरक्षकों की बस पर मध्य ट्यूनिस में हुए बम हमले में कम से कम 14 लोग मारे गए और 11 घायल हो गए. गृह मंत्रालय ने आज इसकी सूचना दी. मंत्रालय के एक अधिकारी ने एएफपी को बताया, विस्फोट, जिसे राष्ट्रपति के प्रवक्ता मोएज सिनाओई ने ‘हमला’ करार दिया है, राजधानी के मोहमद वी. एवेन्यू में हुआ.

हालांकि अभी तक किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. लेकिन 2011 में देश के तानाशाह शासक जैन अल आबीदिन बेन अली को सत्ता से हटाए जाने के बाद से ही ट्यूनिशिया इस्लामिक हिंसा का शिकार रहा है. इस वर्ष हुए अन्य दो हमलों की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली थी.

मौके पर मौजूद सुरक्षा सूत्रों ने बताया ‘बस में मौजूद ज्यादातर एजेंट मारे गए हैं.’ मंत्रालय के एक अधिकारी ने एएफपी को बताया, विस्फोट, जिसे राष्ट्रपति के प्रवक्ता मोएज सिनाओई ने ‘हमला’ करार दिया है, राजधानी के मोहम्मद वी. एवेन्यू में हुआ. हमले में 20 लोग घायल हुए हैं.

राष्ट्रपति बेजी कैड एस्सेब्सी ने देश भर में आपातकाल की और राजधानी में कर्फ्यू की घोषणा कर दी है. राष्ट्रपति ने बुधवार को अपना स्विट्जरलैंड दौरा रद्द कर दिया था. उन्होंने कहा, ‘इस दुखद घटना के कारण… मैं 30 दिनों के लिए देश भर में कानून के तहत आपात स्थिति की घोषणा करता हूं, और ग्रेटर ट्यूनिस में रात नौ बजे से कल सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू की घोषणा करता हूं.’

हालांकि अभी तक किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. लेकिन 2011 में देश के तानाशाह शासक जैन अल आबीदिन बेन अली को सत्ता से हटाए जाने के बाद से ही ट्यूनिशिया इस्लामिक हिंसा का शिकार रहा है. इस वर्ष हुए अन्य दो हमलों की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >