सिंगापुर में हैकिंग के आरोप में भारतीय मूल के व्यक्ति सहित 6 आरोपी

सिंगापुर: सिंगापुर में तीन आधिकारिक वेबसाइट को हैक करने में मामले में भारतीय मूल के एक व्यक्ति सहित तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है.भारतीय मूल के व्यक्ति जेम्स राज अरोकियासामी (35) पर आरोप है कि उन्होंने आंग मो कियो टाउन काउंसिल की वेबसाइट को मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में बैठकर हैक किया. मीडिया की […]

सिंगापुर: सिंगापुर में तीन आधिकारिक वेबसाइट को हैक करने में मामले में भारतीय मूल के एक व्यक्ति सहित तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है.भारतीय मूल के व्यक्ति जेम्स राज अरोकियासामी (35) पर आरोप है कि उन्होंने आंग मो कियो टाउन काउंसिल की वेबसाइट को मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में बैठकर हैक किया.

मीडिया की एक खबर के अनुसार वेबसाइट पर एक बैनर अपलोड किया जिस पर लिखा था कि सांसद आंग हिन की इस्तीफा देना चाहते हैं.इस मामले में दोषी करार दिए जाने पर अरोकियासामी को 10 हजार सिंगापुरी डॉलर का जुर्माना या तीन साल तक की जेल अथवा दोनों का सामना करना पड़ सकता है.एक स्थानीय अदालत में पांच अन्य लोगों को प्रधानमंत्री कार्यालय तथा राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट को हैक करने का आरोपी बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >