दक्षिण अफ्रीका में बस दुर्घटना, 29 की मौत

जोहानिसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका में एक बस दुर्घटना में 29 लोग मारे गए जबकि 11 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए. एक सरकारी प्रवक्ता ने दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह दुर्घटना ऐसे हादसों के लिए कुख्यात एक सड़क पर हुई. म्पूमालंगा प्रांत के सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता जोसेफ माबुजा […]

जोहानिसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका में एक बस दुर्घटना में 29 लोग मारे गए जबकि 11 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए. एक सरकारी प्रवक्ता ने दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह दुर्घटना ऐसे हादसों के लिए कुख्यात एक सड़क पर हुई.

म्पूमालंगा प्रांत के सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता जोसेफ माबुजा ने पहले बताया था कि कल की दुर्घटना में 26 लोग मारे गए. लेकिन बाद में उन्होंने बताया, मरने वालों की संख्या 29 हो गयी है. दुर्घटना राजधानी प्रिटोरिया से पूर्व में 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित क्वागाफोंटेन शहर के पास हुई जब बस एक ट्रक से टकरा गयी.

घायलों में से तीन की अस्पताल में मौत हो गयी जबकि आठ लोगों की हालत गंभीर है. 12 अन्य मामूली रुप से घायल है. माबुजा ने कहा कि बस प्रिटोरिया से निकली थी. यह ट्रक से तब टकराई जब ट्रक अपनी लेन से निकल गयी थी. पिछले माह इसी रास्ते पर हुई एक टक्कर में 18 लोग घायल हो गए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >