तेहरान : एक बंदूकधारी ने एक उप उद्योगमंत्री की गोली मार कर हत्या कर दी है.सरकारी संवाद समिति ईराना ने कल अपनी रिपोर्ट में बताया है कि तेहरान के पूर्वी इलाके में सफदर रहमतबादी के सिर और छाती में दो गोली मारी गयी.पुलिस के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि माना जा रहा है कि उप मंत्री की हत्या उनके साथ कार में यात्र कर रहे किसी व्यक्ति ने की है.
पुलिस ने कहा है कि वह मामले की जांच कर रही है. अभी किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. उदारवादी राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक के सरकार में रहमतबादी कोई बहुत जानी मानी हस्ती नहीं थे.ईरान में हाल के दिनों में दूसरी बार सरकारी अधिकारी पर हमला हुआ है. बुधवार को एक बंदूकधारी ने देश के पाकिस्तानी सीमा के नजदीक अशांत दक्षिण–पूर्वी क्षेत्र में एक ईरानी सरकारी अभियोजक की हत्या कर दी थी.
