विमान हादसे में चार लोगों की मौत

नासाउ : बहमास के उत्तरी द्वीप में रविवार को एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण चार लोगों की मौत हो गयी है. माना जा रहा है कि यह सभी अमेरिका के नागरिक थे.फ्लोरिडा के पूर्वी तट पर द्वीपसमूह में पुलिस अधीक्षक स्टीफन डीन ने कहा कि ग्रांड बहामा द्वीप से कुछ मील […]

नासाउ : बहमास के उत्तरी द्वीप में रविवार को एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण चार लोगों की मौत हो गयी है. माना जा रहा है कि यह सभी अमेरिका के नागरिक थे.फ्लोरिडा के पूर्वी तट पर द्वीपसमूह में पुलिस अधीक्षक स्टीफन डीन ने कहा कि ग्रांड बहामा द्वीप से कुछ मील :किलोमीटर: दूर पानी में एक इंजन वाला विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इसमें सवार सभी चारों लोग मारे गये.

डीन ने बताया कि माना जा रहा है मारे गये सभी लोग अमेरिका के निवासी है. कहा जा रहा है कि वे यहां पर दर्शनीय स्थलों की यात्र करने आये थे.ग्रांड बहामा के सहायक पुलिस आयुक्त एमरिक सेमुर ने बताया कि सिरस 22 विमान द्वीप के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ मिनट के बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उन्होंने बताया कि विमान के इंजन में कुछ खराबी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >