माले : मालदीव में संवैधानिक संकट टालने के लिए राष्ट्रपति पद के लिए आज मतदान शुरु हो गया.मालदीव में नया राष्ट्रपति चुनने का यह तीसरा प्रयास है. लोग राष्ट्रपति के चुनाव के लिए 475 मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारों में खड़े रहे. उच्चतम न्यायालय ने सात सितंबर को आयोजित चुनाव को मतदान सूची में अनियमितताओं का हवाला देते हुए अमान्य घोषित कर दिया था.
चुनाव आयोग के अनुसार चुनाव के दौरान 2,39,105 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के योग्य हैं. मालदीव में आज हो रहे मतदान में 46 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद के सामने प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव के अब्दुल्ला यामीन और जम्हूरी पार्टी के कासिम इब्राहिम की चुनौती होगी.
