न्यूयार्क मैराथन में दौड़ लगाने वाली सबसे बुजुर्ग महिला का निधन

न्यूयार्क सिटी : रविवार को न्यूयार्क मैराथन प्रतियोगिता में अमेरिका की 86 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला ने न केवल हिस्सा लिया बल्कि दौड़ भी पूरी की लेकिन मैराथन में भाग लेने के अगले ही दिन उनकी मृत्यु हो गई. कैलिफोर्निया के सैन जोस की जॉय जॉनसन ने आठ घंटे में अमेरिका के सबसे बड़े शहर […]

न्यूयार्क सिटी : रविवार को न्यूयार्क मैराथन प्रतियोगिता में अमेरिका की 86 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला ने न केवल हिस्सा लिया बल्कि दौड़ भी पूरी की लेकिन मैराथन में भाग लेने के अगले ही दिन उनकी मृत्यु हो गई.

कैलिफोर्निया के सैन जोस की जॉय जॉनसन ने आठ घंटे में अमेरिका के सबसे बड़े शहर के सभी पांच नगरों को पार करते हुए रेस की 26.2 मील की दूरी तय की. 20 मील की दूरी पर वे लड़खड़ा कर गिर पड़ी थीं और उनके सिर पर चोट लग गई थी. लेकिन अपनी दौड़ पूरी करने के बाद ही वह चिकित्सकीय शिविर गईं. उन्होंने अस्पताल जाने से साफ मना कर दिया था.

उनकी छोटी बेटी डायना बॉयडस्टन ने टेलीफोन पर बताया, ‘‘उन्होंने कभी भी प्रतियोगिता के तौर पर दौड़ में हिस्सा नहीं लिया था. वह इसलिए दौड़ी थीं क्योंकि उन्हें यह पसंद था.’’

रविवार को लगातार 25वीं बार वे दौड़ का हिस्सा बनी थीं. न्यूयार्क में वर्ष 1991 में उन्होंने चार घंटे के अंदर, सबसे तेज दौड़ते हुए अपनी दौड़ पूरी की थी. अपनी आयु समूह के वर्ग में वह छह बार प्रथम आई थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >