रहमान ने कहा,अमेरिका के हाथों मारा गया कुत्ता भी ‘शहीद’

इस्लामाबाद : अमेरिकी ड्रोन हमले में पाकिस्तान तालिबान सरगना हकीमुल्ला महसूद के मारे जाने के कुछ दिनों बाद आज पाकिस्तान के एक प्रमुख नेता ने कहा कि अगर अमेरिका के हाथों कुत्ता भी मारा जाता है तो वह ‘शहीद’ होता है. जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के प्रमुख फजलुर रहमान ने संसद के बाहर संवाददाताओं से बातचीत के […]

इस्लामाबाद : अमेरिकी ड्रोन हमले में पाकिस्तान तालिबान सरगना हकीमुल्ला महसूद के मारे जाने के कुछ दिनों बाद आज पाकिस्तान के एक प्रमुख नेता ने कहा कि अगर अमेरिका के हाथों कुत्ता भी मारा जाता है तो वह ‘शहीद’ होता है.

जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के प्रमुख फजलुर रहमान ने संसद के बाहर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की. उनसे बीते शुक्रवार को हुए अमेरिकी ड्रोन हमले में महसूद के मारे जाने के बारे में सवाल पूछा गया था. हजारों पाकिस्तानियों की मौत के लिए जिम्मेदार महसूद को शहीद करार देने वाले रहमान कोई इकलौते नेता नहीं हैं. जमात-ए-इस्लामी प्रमुख मुनव्वर हुसैन ने भी उसे शहीद कहा है.

हसन की टिप्पणी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी)और मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट(एमक्यूएम)ने आलोचना की है. एमक्यूएम प्रमुख अल्ताफ हुसैन ने कल कहा कि महसूद को शहीद कहना निंदनीय है. पीपीपी नेता बिलावल भुट्टो जरदारी ने भी हसन के बयान की आलोचना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >