थिंपू : भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचूक ने घोषणा की है कि उन्हें और उनकी पत्नी को अपनी पहली संतान यानी स्वर्ण सिंहासन के लिए उत्तराधिकारी की उम्मीद है जिससे देश में जश्न का माहौल बन गया है. कुएनसेन अखबार ने आज खबर दी कि नामग्येल (35) अपनी पत्नी महारानी जेत्सुन पेमा (25) के साथ अपने इस उत्तराधिकारी का स्वागत करने वाले हैं.
भूटान नरेश को पहली संतान की उम्मीद, देश में जश्न का माहौल
थिंपू : भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचूक ने घोषणा की है कि उन्हें और उनकी पत्नी को अपनी पहली संतान यानी स्वर्ण सिंहासन के लिए उत्तराधिकारी की उम्मीद है जिससे देश में जश्न का माहौल बन गया है. कुएनसेन अखबार ने आज खबर दी कि नामग्येल (35) अपनी पत्नी महारानी जेत्सुन पेमा (25) के […]

कल चांगलिमेथांग में चौथे ड्रक ग्यालपो नरेश जिग्मे सिंग्ये वांगचुक की 60 वीं जयंती के मौके पर इसकी घोषणा की गयी और लोग खुशी से झूम उठे. कल राष्ट्रीय अवकाश था. नामग्येल ने कल कहा, ‘‘मेरी और जेत्सुन की ओर से यह चौथे ड्रक ग्यालपो के लिए एक सौगात है. मैं पिता बनने वाला हूं.
जेत्सुन और मैं बहुत खुश हैं.” उन्होंने कहा कि उत्तराधिकारी राजकुमार के अगले साल भूटानी नववर्ष (फरवरी-मार्च) के आसपास जन्म लेने की संभावना है. अपने पक्ष में पिता सिंग्ये द्वारा सिंहासन छोड़ दिये जाने के बाद नामग्येल 2006 में भूटान के चौथे नरेश बने थे.