चार भारतीय-अमेरिकियों पर 1 करोड़ डॉलर की धोखाधड़ी का अभियोग

वाशिंगटन : अमेरिकी राज्यों-इलिनोइस, आयोवा, नेब्रास्का और विस्कोंसिन में 26 गैस स्टेशनों की बिक्री में 1 करोड़ डॉलर की धोखाधड़ी के मामले में चार भारतीय-अमेरिकियों पर अभियोग दर्ज किया गया है. इस मामले के चार आरोपी चंद्रपाल गुमान, आगा खान, आकाश ब्रह्मभट्ट और शीतल मेहता हैं. इन लोगों पर 23 आरोप लगाए गए हैं. गुमान […]

वाशिंगटन : अमेरिकी राज्यों-इलिनोइस, आयोवा, नेब्रास्का और विस्कोंसिन में 26 गैस स्टेशनों की बिक्री में 1 करोड़ डॉलर की धोखाधड़ी के मामले में चार भारतीय-अमेरिकियों पर अभियोग दर्ज किया गया है.

इस मामले के चार आरोपी चंद्रपाल गुमान, आगा खान, आकाश ब्रह्मभट्ट और शीतल मेहता हैं. इन लोगों पर 23 आरोप लगाए गए हैं. गुमान और खान इन गैस स्टेशनों के सह मालिक थे. उन्होंने इन्हें बैंक रिण प्राप्त खरीदारों को बेच दिया.

न्याय विभाग के अनुसार इन लोगों ने कथित तौर पर खरीदारों के साथ मिलकर बैंक रिण अधिकारी ब्रह्मभट्ट के जरिए बैंक से रिण हासिल कर लिया. यह रिण लेखाकार मेहता द्वारा तैयार किए गए झूठे कर रिटर्न सहित फर्जी वित्तीय दस्तावेजों के आधार पर हासिल किया गया था. पांचवें आरोपी शब्बीर खान पर कर अपराधों के मामले में अलग से मामला दर्ज किया गया है. वह खान का भाई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >