चिली में 6.6 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं

सेंटियागो : मध्य चिली में तीव्र भूकंप आने के कारण राजधानी सेंटियागो में इमारतें हिल गईं लेकिन यहां से तत्काल किसी के हताहत होने या भारी नुकसान की कोई खबर नहीं है.यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने खबर दी है कि इस भूकंप की तीव्रता 6.6 आंकी गयी और इसका केंद्र कोक्विंबो शहर से करीब 65 किलोमीटर […]

सेंटियागो : मध्य चिली में तीव्र भूकंप आने के कारण राजधानी सेंटियागो में इमारतें हिल गईं लेकिन यहां से तत्काल किसी के हताहत होने या भारी नुकसान की कोई खबर नहीं है.यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने खबर दी है कि इस भूकंप की तीव्रता 6.6 आंकी गयी और इसका केंद्र कोक्विंबो शहर से करीब 65 किलोमीटर (40 मील) दूर दक्षिण-पश्चिम में 10 किलोमीटर (छह मील) की गहरायी पर था.

चिली भूकंप की दृष्टि से दुनिया में सर्वाधिक संवेदनशील देशों में से एक है. वर्ष 2010 में 8.8 तीव्रता वाला भूकंप और फिर सुनामी आने से यहां 500 से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी और करीब 220,000 घर नष्ट हो गए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >